बांका, दिसम्बर 12 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बेलहर बाजार अस्पताल रोड में एक तेज रफ्तार टोटो की ठोकर से कैलाश यादव का पुत्र 15 वर्षीय पवन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी किशोर को इलाज के लिए बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी किशोर को बांका रेफर कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार किशोर पवन कुमार भी टोटो चलाता है। शुक्रवार को वह अपने टोटो पर आलू की बोरियां लाद कर अस्पताल रोड स्थित एक किराना के दुकान के आगे सड़क पर उतार उतार रहा था। इसी दौरान दामजोर की ओर से आकर बेलहर चौकनपर जा रहा तेज रफ्तार टोटो पवन कुमार को ठोकर मार दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...