बांका, जून 14 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के दुबराजपुर संथाली टोला में अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ जांच अभियान चलाया।इस दौरान सड़क किनारे झाड़ी से 10 लीटर महुआ शराब पुलिस ने बरामद किया।इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि दुबराजपुर संथाली टोला में महुआ शराब के कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी।जिसके आधार पर गुरुवार देर शाम छापेमारी की गई। इस दौरान झाड़ी में छुपा कर रखे गए प्लास्टिक के गैलन में 10 लीटर महुआ शराब पाया गया। इस मामले में अज्ञात शराब कारोबारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.