भागलपुर, जनवरी 1 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट झझवा झरना सहित आसपास के पहाड़ी इलाकों में नए साल को लेकर सैलानियों का पहुंचना शुरू हो गया है। प्राकृतिक झरनों और पहाड़ियों के बीच समय बिताने के लिए दूर-दराज के इलाकों से लोग यहां पहुंच रहे हैं। झरना क्षेत्र में युवाओं के साथ-साथ परिवारों की भी खासी संख्या देखी जा रही है। लोग फोटो खिंचवाने, घूमने और पिकनिक का आनंद लेने में व्यस्त नजर आए। स्थानीय ग्रामीणों के लिए यह समय रोजगार का भी अवसर लेकर आया है, क्योंकि चाय-नाश्ते और अन्य छोटी दुकानों पर भीड़ बढ़ी है। प्रशासन की ओर से लोगों से सुरक्षित और स्वच्छ तरीके से पिकनिक मनाने की अपील की गई है। नए साल को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.