बांका, सितम्बर 11 -- बांका, एक संवाददाता। नीडस संस्था ने आज बाँका जिले में "जीवन परियोजना" का औपचारिक शुभारंभ समाहरणालय सभागार बांका में सिविल सर्जन, बांका द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी, प्रभारी प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन सहित अन्य उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों के पोषण परिणामों में सुधार लाना है, जिसमें विशेष ध्यान आहार की गुणवत्ता, मात्रा और विविधता पर केंद्रित है। राष्ट्रीय पोषण मिशन के आँकड़ों के अनुसार बाँका जिले में 5 वर्ष से कम उम्र के लगभग आधे बच्चे कुपोषण की समस्या से ग्रस्त हैं। केवल 2.7% बच्चे ही पर्याप्त आहार ले पाते हैं, 49.6% बच्चे अवरुद्ध वृद्धि, 48.5% बच्चे कम वज़न और 26% बच्चे क्षीण पाए जाते हैं। यह स्थिति दर्शाती है कि बच्चों के पोषण में सुधा...