भागलपुर, फरवरी 6 -- बांका। जिले के 33 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न हो रही है। परीक्षा के दौरान प्रशासन की सख्ती के कारण किसी भी प्रकार की अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। केंद्रों पर प्रवेश से पहले छात्रों की गहन जांच की जा रही है तथा अभिभावकों की भीड़ को केंद्र से दूर रखा गया है। दोनों पालियों में परीक्षार्थी समय पर पहुंचकर अनुशासित ढंग से परीक्षा दे रहे हैं। जिला शिक्षा विभाग और दंडाधिकारियों की निगरानी में परीक्षा प्रक्रिया संचालित हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि सभी केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.