भागलपुर, सितम्बर 13 -- बांका। हिन्दुस्तान संवाददाता बांका जिले में जितिया पर्व की शुरुआत मंगलवार से नहाय-खाय के साथ हो गई। व्रती महिलाओं ने नेम-निष्ठा के साथ पर्व का शुभारंभ किया और घर-घर में धार्मिक माहौल बन गया। महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से स्नान कर शुद्ध भोजन ग्रहण किया और संकल्प लिया। मान्यता है कि इस पर्व से संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि होती है। शाम होते ही घर-घर में पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन की गूंज सुनाई दी। बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी को लेकर भीड़ रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...