बांका, दिसम्बर 10 -- चान्दन ( बांका ), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च विद्यालय चांदन के खेल मैदान में आयोजित चांदन चैंपियन लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैचों में बुधवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। लीग के छठे मुकाबले में चांदन सुपर जाएंट्स ने दबंग इलेवन को 5 विकेट से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की। दबंग इलेवन की टीम पहले खेलते हुए निर्धारित 14 ओवर में मात्र 103 रन ही बना सकी। टीम की ओर से रंजीत कुमार ने 14 गेंदों पर 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 23 रन तथा टुपलाल ने 10 गेंदों पर 21 रन का योगदान दिया। इसके अलावा टीम के अन्य बल्लेबाज कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चांदन सुपर जाएंट्स की टीम ने सुभाष पांडेय के 16 गेंदों पर 35 रन और आदित्य सिंह के 31 गेंदों पर 27 रन की पारी के सहारे 11.4 ओवर में 5 विकेट खोकर ज...