बांका, सितम्बर 24 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" कार्यक्रम के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन में विशेष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर में सीएचसी चांदन के चिकित्सकों ने सैकड़ों लोगों की जांच की। मरीजों की सामान्य जांच के साथ ही आंख, नाक, कान, गला, हड्डी, बीपी, हीमोग्लोबिन और श्वसन संबंधी बीमारियों की भी जांच की गई। जरूरतमंदों को दवा उपलब्ध कराई गई और आवश्यक परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह ने बताया कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत मनाए जा रहे स्वास्थ्य पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक सरकारी स्वास्थ्य सुविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.