भागलपुर, जनवरी 16 -- बांका। बेलहर विधायक मनोज यादव आज चांदन प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। लंबे समय से जर्जर सड़कों की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह बड़ी राहत मानी जा रही है। विधायक के कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन सड़कों के निर्माण से आवागमन सुगम होगा और ग्रामीण क्षेत्रों का विकास तेज होगा। कार्यकर्ताओं ने इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के भी मौजूद रहने की संभावना है। सड़क निर्माण से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...