भागलपुर, अप्रैल 9 -- चांदन (बांका)। चांदन थाना अंतर्गत आनंदपुर थाना कांड संख्या-75/18 के तहत दर्ज आपराधिक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों के घर मंगलवार को इश्तेहार चस्पा किया गया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की। फरार आरोपियों में 1. लक्ष्मी यादव, पिता- रेवल यादव, निवासी- गौरा (डाडी), 2. फिरदोश अंसारी और 3. अफरोज अंसारी, दोनों पिता- समसुद्दीन अंसारी, निवासी- गौरा (मंझलीडीह), थाना- आनंदपुर, जिला- बांका शामिल हैं। तीनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस द्वारा उनके घरों पर इश्तेहार चस्पा कर दिया गया है, जिसमें उन्हें नियत तिथि पर न्यायालय में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। यदि वे निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होते हैं, तो आगे कुर्की-जब्ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.