बांका, मार्च 26 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में प्रभारी बीडीओ पंकज कुमार दास, पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार संयुक्त रूप से चलंत चापाकल मरम्मती दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीडीओ ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत कराना है, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत दर्जनों महिला लाभार्थियों को नवनिर्मित आवासों की चाबियां सौंपी गईं। इस दौरान लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। लाभार्थियों ने सरकार की इस योजना के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब वे अपने स्वयं के पक्के घर में रह सकेंगी। इस मौके पर आवास पर्यवेक्षक शन्नी शेखर , पीएचईडी विभाग के कर्मचारी सुरेश दुबे सहित अन्य उपस्थित थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.