भागलपुर, जनवरी 27 -- बांका। 25 जनवरी की शाम अमरपुर थाना क्षेत्र के चटमाडीह गांव में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि छात्रा घर के पास विद्युत तार के संपर्क में आ गई, जिससे उसे तेज करंट लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही का आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.