बांका, दिसम्बर 16 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महादेवपुर गोयड़ा गांव में बीते शाम सोमवार को अगलगी घटना हुई। जिसमें असामाजिक तत्वों ने एक किसान का धान की पुंज में आग लगा दी। जिससे हजारों रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया। पीड़ित किसान विष्णुदेव मिश्र उक्त गांव के रहने वाले हैं। बताया कि घर से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर खलिहान है। जहां रबी फसलों की बोआई में बिलंब होते देख धान का पूंज खलिहान पर लगा दिए कि बाद में आराम से धान की तैयारी करेंगे। घटना की शाम गांव में श्राद्धकर्म का भोज था। वहीं खलिहान से भोज में शामिल होने के लिए घर पहुंचे। इस दौरान उपद्रवी तत्वों ने धान के पुआल पूंज में आग लगा दी। आग की तेज लपट देख ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना दी गई। जब तक ग्रामीण दौड़कर खलिहान पहुंचते, तब तक आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया...