भागलपुर, जनवरी 6 -- बांका। जिले के गोपालपुर मोड़ के समीप सोमवार को बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और सड़क पर असंतुलन के कारण युवक बाइक से गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.