भागलपुर, जुलाई 26 -- बांका। खेसर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के पुरानी राता गांव से एक गैर-जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान नीतीश कुमार तांती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ कोर्ट से गैर-जमानती वारंट जारी था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में उसे दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.