भागलपुर, जनवरी 5 -- बांका। बांका जिले में लगातार जारी शीतलहर ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह और देर शाम कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ देखी जा रही है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं, वहीं गरीब और असहाय वर्ग को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। ठंड के कारण बुजुर्गों और बच्चों में सर्दी-खांसी व बुखार जैसी बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों की उपस्थिति भी प्रभावित हुई है। जिला प्रशासन द्वारा ठंड को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...