बांका, जनवरी 10 -- धोरैया(बांका), संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय स्थित कौशल विकास केंद्र का शुक्रवार को बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन के मैनेजर फाइनेंस किशोर कुमार क़े द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में कक्षाएं संचालित पाई गईं तथा प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।जिसे संतोषजनक बताया गया।वही केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र छात्राओं से भी बातचीत कर केंद्र से मिलने वाली सुविधाओ क़े बारे में जानकारी ली। वही केंद्र का निरिक्षण करने पहुंचे बीएसडीएम को युवा समाजसेवी सौरभ सिंह ने बुके देकर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के क्रम में बीएसडीएम ने बताया की केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर कुछ कमियां पाई गईं।जिस पर तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया गया। वहीं नामांकन की स्थिति पर भी असंतोष जताते हुए किशोर कुमार ने बताया कि बीते तीन म...