भागलपुर, जनवरी 27 -- बांका। शंभूगंज-असरगंज मुख्य पथ के केशोपुर गांव के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी। घायल व्यक्ति बेलारी असरगंज निवासी बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंभूगंज लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जेएलएनएमसीएच भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.