बांका, दिसम्बर 21 -- बांका, निज संवाददाता। बांका टाउन थाना की पुलिस ने लीलावरण गांव से कुर्की जब्ती के एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। रविवार की दोपहर वारंटी का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करा कर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष जीवु कुमार ने बताया की न्यायालय के द्वारा लीलावरण गांव निवासी जयराम मुर्मू पर कुर्की जब्ती का वारंट जारी किया गया था।जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...