भागलपुर, जनवरी 9 -- बांका। किसानों की सुविधा और सरकारी योजनाओं के लाभ को सुचारू रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से अंचल कार्यालय में डिजिटल किसान कार्ड बनाने को लेकर विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में संबंधित अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मी और तकनीकी कर्मचारी मौजूद रहेंगे। बताया गया कि डिजिटल कार्ड के माध्यम से किसानों को भूमि रिकॉर्ड, फसल बीमा, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। प्रशासन ने किसानों से आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, जमीन के कागजात और बैंक खाता विवरण साथ लाने की अपील की है। कैंप की जानकारी पंचायत स्तर पर भी दी जा रही है ताकि अधिक से अधिक किसान लाभ उठा सकें। अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल प्रक्रिया से पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.