भागलपुर, जनवरी 5 -- बांका। थाना क्षेत्र के गुलनी कुशहा गांव में एक किराना दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बीती रात रविवार की बताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि पुराने विवाद को लेकर कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के बाद गांव में दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...