भागलपुर, सितम्बर 22 -- बांका। शनिवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत कलश स्थापना के साथ हुई। दुर्गा सप्तशती के पाठ व मां के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। घर-घर व मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश स्थापना कर माता रानी का आह्वान किया। बाजार व गांवों में आस्था का अद्भुत समागम दिखा। महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना शुरू की, वहीं युवाओं ने मंदिरों की सजावट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जगह-जगह अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि की कामना की। दुर्गा मंडपों की तैयारी भी तेजी से जारी है। पंडालों को आकर्षक बनाने के लिए कारीगर दिन-रात जुटे हैं। पहले ही दिन से भक्तों में अपार उत्साह देखने को मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.