भागलपुर, जनवरी 9 -- बांका। कड़ाके की ठंड को देखते हुए समाजसेवियों द्वारा गरीबों और जरूरतमंदों के बीच गांव-गांव जाकर कंबल का वितरण किया जा रहा है। ठंड से सबसे अधिक प्रभावित बुजुर्गों, मजदूरों और बेसहारा लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। समाजसेवियों ने बताया कि मानव सेवा ही उनका उद्देश्य है। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और अन्य लोगों से भी आगे आने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...