भागलपुर, मई 4 -- बांका । जिले के इंग्लिश मोड़ स्थित यूको बैंक में देर रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। इसके साथ ही पास के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल महारानी स्थान की दान पेटी को तोड़कर चोरों ने नकदी चुरा ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना शनिवार की देर रात की बताई जा रही है। बैंक परिसर के पास संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर कुछ ग्रामीणों को संदेह हुआ। इसके बाद जब अगले दिन बैंक और मंदिर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो एक युवक की गतिविधि संदिग्ध पाई गई। सीसीटीवी में स्पष्ट रूप से दिखा कि उक्त युवक ने पहले बैंक में घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा प्रणाली के कारण वह अपने इरादे में सफल नहीं हो पाया। इसके बाद वह मंदिर परिसर पहुंचा और वहां की दान पेटी को तोड़कर उसमें रखे हुए रूपयों को लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.