बांका, दिसम्बर 12 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को प्रखंड के टेंगपाजा फील्ड पर टेंगपाजा फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट का फाइनल मैच बौंसी के बसमत्ता फुटबॉल टीम ने जीत लिया है। विजेता टीम ने फाइनल मुकाबले में मंजूरा फुटबॉल टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। इसके पूर्व बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव ने फाइनल मैच का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर फाइनल मैच को देखने के लिए क्षेत्रीय खेल प्रेमियों की भारी भीड़ लगी रही। फाइनल मैच के विजेता बसमत्ता फुटबॉल टीम के कप्तान को विधायक मनोज यादव ने कमेटी की ओर से 20 हजार रुपये एवं उपविजेता टीम को 14 हजार रुपये नकद देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर ई.लखनलाल देव, लोकनाथ यादव, रामानंद यादव, हृदय मुर्मू ,कांग्रेस यादव, राजेश गुप्ता, अशोक यादव, रंजय यादव, न...