भागलपुर, फरवरी 9 -- बांका। शंभूगंज थाना कांड संख्या 293/24 के चर्चित आयुष उर्फ कृष्ण हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 14 अक्टूबर 2024 को नागा टोला, गुल्ली कुशाहा में हुई इस सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी असम राइफल्स के जवान अमरजीत सिंह को शंभूगंज पुलिस ने असम से गिरफ्तार कर लिया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बांका लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। इस गिरफ्तारी से मामले के खुलासे की उम्मीद बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...