बांका, फरवरी 18 -- शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज में आभूषण दुकानदार के घर बीते सोमवार की रात लूटपाट मामले में बुधवार को भी पुलिस की हाथ खाली नजर आ रही है। घटना के दूसरे दिन भी पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। बदमाशों का कोई अता-पता नहीं लगने से बाजार के व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है। आरए डिग्री कालेज के मुख्य द्वार पर व्यवसाई के घर पर हथियार से लैस नकाबपोश बदमाशों द्वारा लूट पाट और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस की छापेमारी अभियान जारी है। महाविद्यालय के समीप घर बनाकर रहे लोगों से गहराई से पूछताछ किया। झखरा मोड़ सहित अन्य जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। अब तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। घटनास्थल के समीप करसोप, खपड़ा, मोकहरी सहित अन्य गांवों के संदिग्ध चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.