भागलपुर, जनवरी 3 -- बांका । हिन्दुस्तान संवाददाता लगातार आठ दिनों तक कड़ाके की ठंड और कोहरे के बाद आखिरकार धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह से ही धूप निकलने के कारण तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ठंड से परेशान बुजुर्गों, बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों को इससे कुछ राहत मिली। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। हालांकि मौसम विभाग ने अभी ठंड पूरी तरह खत्म न होने की संभावना जताई है। लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...