बांका, जून 14 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर पावर सब स्टेशन में एग्रीकल्चर फीडर में पोल शिफ्टिंग को लेकर शनिवार को करीब चार घंटे तक चार फीडर में बिजली बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह दस बजे से दिन के एक बजे तक चार फीडरों में बिजली बाधित रहेगी। इसमें कोल फीडर, इंग्लिश मोड़, शाहकुंड फीडर तथा एग्रीकल्चर फीडर शामिल है। उन्होंने बताया कि नये एग्रीकल्चर कनेक्शन के लिए पोल शिफ्टिंग होना है। इसके लिए अमरपुर पीएसएस से चार घंटे बिजली काटी जाएगी तथा बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.