भागलपुर, जनवरी 6 -- अमरपुर। शहर के वार्ड नंबर दस में ठंड से बचने के लिए अलाव तापना पति-पत्नी को महंगा पड़ गया। सोमवार की रात अलाव तापने के दौरान आग की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने दोनों को तत्काल अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार झुलसने की मात्रा अधिक है। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ठंड के मौसम में अलाव जलाते समय सावधानी बरतने की अपील प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.