बांका, मार्च 5 -- रजौन(बांका), निज संवाददाता। नवादा बाजार पुलिस ने मंगलवार को अपराध की योजना बना रहे एक अपराधी को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार युवक धनकुंड थाना क्षेत्र के अरसंडा गांव निवासी कामेश्वर तांती का 21 वर्षीय पुत्र प्रभात कुमार बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष पंकज किशोर ने बताया कि प्रभात कुमार किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। एसआई शंकर शर्मा, दिनेश कुमार पाण्डेय पुलिस बल के साथ संध्या ग़स्ती के लिए निकले थे, इस दौरान पुलिस को देखकर प्रभात कुमार भागने लगा, तब पुलिस को शक हुआ, और उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे कोतवाली चौक से गिरफ्तार किया है। नवादा सहायक थाना की पुलिस उसके अपराधिक इतिहास को खंगालने में लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.