बांका, जनवरी 1 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। सुईया थाना क्षेत्र के धनुबसार पंचायत अंतर्गत ढकना एवं बन्दरी गांव में अग्निशमन विभाग कटोरिया की ओर से आग से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने ग्रामीणों को घरेलू आगजनी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान घर में खाना बनाने के क्रम में गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सूझबूझ से आग बुझाने के व्यावहारिक तरीके बताए गए। अग्निशमन कर्मियों ने सिलेंडर की नियमित जांच, गैस रिसाव की पहचान तथा आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों पर भी जोर दिया। कार्यक्रम में नित्यानंद मिश्र, पियूष मिश्रा, प्रदीप सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस जागरूकता अभियान को उपयोगी बताते हुए अग्निशमन विभाग का आभार व्यक्त किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.