भागलपुर, जनवरी 3 -- बांका । निज प्रतिनिधि बांका अंचल कार्यालय में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया है, जिसमें अंचलाधिकारी (सीओ) के साथ संबंधित थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। जनता दरबार में जमीन से जुड़े लंबित विवादों, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं पारिवारिक बंटवारे जैसे मामलों की सुनवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि आम लोगों को त्वरित न्याय मिले और वर्षों से लंबित मामलों का निष्पादन मौके पर ही किया जा सके। अंचल कार्यालय द्वारा पूर्व से आवेदन देने वाले फरियादियों को आवश्यक कागजात के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। जनता दरबार में पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी से विवादित मामलों में मौके पर ही समाधान की संभावना बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे जमीन संबंधी परेशानिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.