भागलपुर, नवम्बर 29 -- बांका। हिन्दुस्तान संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय में आज भूमि विवादों और जमीन संबंधी मामलों को लेकर जनता दरबार आयोजित किया जाएगा। सीओ की अध्यक्षता में होने वाली इस सुनवाई में लोगों की समस्याएं सीधे सुनी जाएंगी। कई पंचायतों के ग्रामीण जमीन मापी, सीमांकन, दाखिल-खारिज और बंटवारे से जुड़ी शिकायतें लेकर पहुंचेंगे। प्रशासन के अनुसार लंबित मामलों के निपटान के लिए जनता दरबार बेहतर मंच साबित हो रहा है। संबंधित विभाग के कर्मियों को भी उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि मौके पर ही आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...