भागलपुर, जनवरी 5 -- बांका : बांका जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड के बावजूद गरीब और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण नहीं होने से नाराजगी देखी जा रही है। शीतलहर के कारण गरीब परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हर साल ठंड के मौसम में प्रशासन द्वारा कंबल वितरण किया जाता था, लेकिन इस बार अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई। ठंड से सबसे ज्यादा बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे प्रभावित हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र कंबल वितरण की मांग की है, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...