भागलपुर, जनवरी 27 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के धन्नीचक गांव में रविवार को घरेलू विवाद से आक्रोशित महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, धन्नीचक गांव के विष्णु यादव की पत्नी रितु देवी ने पति से विवाद होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने बताया कि महिला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे आक्रोशित होकर उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया, कुछ देर बाद जब उनकी स्थिति बिगड़ने लगी तब परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.