भागलपुर, फरवरी 27 -- बांका। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिव भक्त समिति की ओर से एक भव्य झांकी का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा पूरे नगर में भक्तिमय माहौल के बीच निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। झांकी में कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं के जीवंत स्वरूप प्रस्तुत किए, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने। भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान विष्णु, श्रीराम, हनुमान जी और अन्य देवताओं के मनमोहक रूपों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शहर की सड़कों पर निकली इस शोभायात्रा में भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। कई श्रद्धालु डमरू और शंख बजाते हुए यात्रा के साथ आगे बढ़े। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना और समाज में सद्भावना फैलाना है। यात्रा के दौरान प्रसाद वितरण और भजन-कीर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.