भागलपुर, दिसम्बर 12 -- बांका। प्रखंड क्षेत्र में इस समय शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिससे ठंड में भारी बढ़ोतरी हो गई है। लोग सुबह-शाम अलाव जलाकर राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक न तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर और न ही चौक-चौराहों पर अलाव की कोई सरकारी व्यवस्था की गई है। गरीब, मजदूर और राहगीर ठिठुरन से परेशान हैं। कई स्थानों पर लोग स्वयं लकड़ी और पुआल की व्यवस्था कर अलाव जला रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र में भी मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल अलाव व्यवस्था सुनिश्चित करने और शीतलहर से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...