भागलपुर, जनवरी 31 -- बांका। शंभूगंज प्रखंड में यूरिया खाद की भारी किल्लत से किसान परेशान हैं। बाजार की दुकानों में यूरिया उपलब्ध नहीं होने के कारण किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं। रबी फसल के समय खाद की आवश्यकता अधिक होती है, लेकिन आपूर्ति नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि कई दिनों से खाद के लिए बाजार का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कहीं भी यूरिया नहीं मिल रहा। कुछ किसानों ने आरोप लगाया कि खाद की कालाबाजारी की जा रही है, जिससे कीमतें भी बढ़ रही हैं। किसानों ने जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग से शीघ्र यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि समय पर फसलों में खाद डालकर उत्पादन को बचाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.