भागलपुर, फरवरी 14 -- बांका। 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों की स्मृति में शंभूगंज में सेवानिवृत्त सैनिकों द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों के साथ-साथ स्थानीय नागरिक भी शामिल होंगे। आयोजकों ने बताया कि शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया जाएगा तथा देशभक्ति गीतों के माध्यम से श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। सेवानिवृत्त सैनिकों ने कहा कि देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना भी है। इस अवसर पर शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की जाएगी और उनके अदम्य साहस को याद किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.