भागलपुर, दिसम्बर 11 -- बांका। जिले के सुईया थाना क्षेत्र के रत्तोचक गांव में पुलिस ने छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों आरोपितों के खिलाफ विभिन्न मामलों में न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि दोनों लंबे समय से फरार चल रहे हैं। इसके बाद विशेष टीम ने गांव में दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस लगातार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...