भागलपुर, जनवरी 31 -- बांका। सुइया थाना क्षेत्र के मेहदी गांव में हुई मारपीट की घटना में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नंदलाल उर्फ नुनकी यादव, जितेन्द्र उर्फ जितु यादव एवं पवन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में जख्मी हुए हुरो यादव के बयान के आधार पर सुइया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि शेष बिंदुओं पर जांच जारी है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.