भागलपुर, जनवरी 15 -- बांका। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रसिद्ध पापहरणी सरोवर में बुधवार की अहले सुबह से ही हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ सरोवर में पवित्र डुबकी लगाई और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन पापहरणी सरोवर में स्नान करने से समस्त पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने आसपास के मंदिरों में पूजा-अर्चना की तथा दान-पुण्य किया। पूरे क्षेत्र में "हर-हर महादेव" और "जय सूर्य देव" के जयघोष गूंजते रहे। मेला क्षेत्र में अस्थायी दुकानों पर तिलकुट, दही-चूड़ा, लड्डू और खिचड़ी की खरीदारी भी होती रही। भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ गोताखोर...