भागलपुर, दिसम्बर 26 -- बांका। मंदार क्षेत्र में आगामी मेले को लेकर दुकानों की सजावट शुरू हो गई है। झूले और तमाशा दिखाने वाले कलाकार भी पहुंचने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर बौसी मेला परिसर अब भी वीरान पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासनिक स्पष्टता के अभाव में मेले की तैयारी प्रभावित हो रही है। व्यापारियों को उम्मीद है कि जल्द निर्णय होने पर बौसी मेला भी अपनी रौनक हासिल करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...