अररिया, अप्रैल 1 -- बाराहाट। मंगलवार सुबह ग्राम धमा टोला महुआ में भीषण आग लगने से दिनेश भंडारी और अनुपलाल भंडारी का पूरा घर जलकर राख हो गया। इस आगजनी में उनके सभी सामान खाक हो गए, जिससे परिवार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि घर में रखा कोई भी सामान बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। प्रभावित परिवारों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है। स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.