भागलपुर, जनवरी 4 -- बांका। बांका जिले के प्रसिद्ध बौसी मेला को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मेला क्षेत्र में सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं और दुकानदारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। मेला परिसर में अस्थायी शौचालय, पेयजल व्यवस्था, बिजली और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। साथ ही पुलिस बल की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों ने मेला स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य शुरू करा दिए हैं। बौसी मेला में हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...