भागलपुर, दिसम्बर 19 -- बांका। प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन सभागार में आज बीडीओ अजेश कुमार बीएलओ के साथ बैठक करेंगे। बैठक में मतदाता सूची के अद्यतन कार्य, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने सहित अन्य चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। बीडीओ द्वारा सभी बीएलओ को समय पर कार्य पूरा करने और त्रुटिरहित सूची तैयार करने के निर्देश दिए जाएंगे। बैठक को लेकर बीएलओ को आवश्यक सूचना दे दी गई है। प्रशासन का उद्देश्य आगामी चुनाव से पूर्व मतदाता सूची को पूरी तरह दुरुस्त करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...