भागलपुर, जनवरी 4 -- बांका। बांका जिले के बाराहाट थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई करते हुए चार गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी धरपकड़ अभियान के तहत की गई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर इन वारंटियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों पर लंबे समय से न्यायालय में उपस्थिति नहीं देने और फरार रहने का आरोप था। पुलिस के अनुसार सभी वारंटी गंभीर मामलों में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद सभी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे भी फरार आरोपियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.