भागलपुर, मार्च 12 -- शंभूगंज (बांका)। शंभूगंज प्रखंड के रामचुआ पंचायत स्थित बड़ी खौजरी गांव में एक भूमिहीन किसान ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले घर के लिए आवास सहायक पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित किसान के अनुसार, उसे पीएम आवास योजना के तहत लाभ मिलना था, लेकिन जब वह इस योजना के तहत अपना नामांकन कराने गया, तो आवास सहायक ने उससे पैसों की मांग की। किसान का कहना है कि वह पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर है और किसी भी प्रकार की अतिरिक्त राशि देने में असमर्थ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गरीबों को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए घूस देनी पड़े, तो यह एक गंभीर समस्या है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में आवास सहायक का पक्ष लेने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.