भागलपुर, नवम्बर 16 -- चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि सुईया थाना क्षेत्र के फरार शराब तस्कर संतोष मरांडी को पुलिस ने अमहरा गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तारी अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक आकाश आर्यन और सहायक अवर निरीक्षक दिनेश राम ने किया। इस अभियान में पुलिस जवानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि संतोष मराण्डी लंबे समय से शराब तस्करी के मामले में पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में उसे दबोच लिया गया। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने और शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस निरंतर कार्रवाई करती रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...